Mannara Chopra Father Death: अभिनेत्री और मॉडल मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को मुंबई में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अपने अंतिम समय में वे अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रहे थे।
इस दुखद खबर की जानकारी मन्नारा ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए साझा की। उन्होंने एक आधिकारिक पारिवारिक संदेश पोस्ट करते हुए लिखा,
“गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्यारे पिता 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वह हमारे परिवार की ताकत का आधार थे।”
Mannara Chopra Father का 18 जून को अंतिम संस्कार
रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे, मुंबई के अंबोली, अंधेरी वेस्ट स्थित श्मशान भूमि में किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा और दो बेटियों — मन्नारा चोपड़ा और मिताली को छोड़ गए हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट में थे वकील
रमन राय हांडा पेशे से दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे। उनका परिवार लंबे समय से चोपड़ा परिवार के निकट संबंधों वाला रहा है। हालांकि मन्नारा सार्वजनिक मंचों पर इस रिश्ते की चर्चा कम ही करती हैं।
नेपोटिज्म पर मन्नारा का बयान
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मन्नारा ने अपने कजिन्स — विशेष रूप से प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ते को लेकर अफवाहों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था,
“अगर मैं अपने परिवार का नाम लेती, तो लोग मुझे नेपो किड कहते। अब जब मैंने उनके नाम नहीं लिए, तो उन्होंने एक और कहानी बना दी कि मेरे बहनों के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं।”
प्रियंका चोपड़ा से प्रेरणा
प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करते हुए मन्नारा ने कहा कि वह हमेशा से प्रियंका को देखकर प्रेरित होती रही हैं:
“मैंने देखा कि वह अपने दम पर सब कुछ हासिल कर सकती हैं। वह अपनी शर्तों पर दुनिया पर राज कर सकती हैं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने उनसे सीखा।”
फिल्मी करियर
मन्नारा चोपड़ा ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘जिद’, ‘रूज’, ‘प्रेम गीमा जनथा नाई’, ‘जक्कन्ना’, ‘थिक्का’ और ‘सीता’ शामिल हैं। अभिनय के साथ-साथ वे टेलीविजन और रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।